होम Crime हक्की बक्की रह गई पुलिस

हक्की बक्की रह गई पुलिस

0

जालंधर : शहर में बुधवार देर रात गढ़ा इलाके में चिकन विक्रेता को गन प्वाइंट पर किडनैप कर लिया गया। युवक को उठाने वाले युवक अमन फतेह गैंग के है जिन्होंने पीड़ित को सुनसान इलाके में ले जाकर उसे तेजधार हथियारों से बुरी तरह से काट डाला।

पीड़ित को एस.जी.एल. अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित नवनीत ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गत रात खा-पी रहा था। इसी दौरान कुछ युवक आए जिन्होंने पिस्टल दिखा उसे आने साथ जाने को कहा। करीब 3 युवकों के पास पिस्टल थे और बाकी तेजधार हथियार से लैस थे। यह युवक अमन फतेह गैंग के काली और उसके साथी थे।

Google search engine

धमकियां देते हुए आरोपी नवनीत को उठा कर कुछ दूरी पर ले गए और तेजधार हथियारों से बुरी तरह घायल करके खून से लथपथ हालत में छोड़ कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि नवनीत के दोस्त ने ही दूसरे पक्ष को उसकी लोकेशन बताई थी। दोनो में पुरानी रंजिश है। थाना 7 की पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पिछला लेखयमुना तट पर नहीं होगी छठ पूजा…
अगला लेखMooseWala की मां चरण कौर ने शेयर की खास Post