होम latest News जालंधर छावनी में लगी भीषण आग

जालंधर छावनी में लगी भीषण आग

0

जालंधर छावनी की आजाद सब्जी मंडी के समीप एक दुकान पर भयानक आग लगने से भगदड़ मच गई। गौरतलब है की दुकान के बाहर पटाखे आदि की दुकानें भी लगी हुई थी। आग की लपटों को देख आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।

आग लगने के करीब आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। उससे पहले दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बता दे की जिस दुकान पर आग लगी है वह दुकान कैंट बोर्ड ने किराए पर दे रखी है। आग लगने के कारनो का अभी तक पता नहीं चला।

Google search engine

परंतु कुछ वर्ष पहले आजाद सब्जी मंडी में भी भयानक आग लग गई थी। और पूरी सब्जी मंडी जलकर राख हो गई थी। इस घटना में किसी भी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ और दमकल विभाग कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है

पिछला लेखसरकारी स्कूलों के अध्यापकों के लिए 14 से 16 नवम्बर तक मिली अंतिम Date
अगला लेखभारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित