होम latest News Punjab Weather: विदाई की ओर बढ़ रही सर्दी, पंजाब में बढ़ने लगा...

Punjab Weather: विदाई की ओर बढ़ रही सर्दी, पंजाब में बढ़ने लगा तापमान, पढ़ें लेटेस्ट Update

0

 पंजाब में सर्दी अब विदाई की ओर बढ़ रही है।

मौसम में धीरे-धीरे बदलाव नजर आने लगा है और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण लोगों को दिन में धूप रहने के बावजूद ठिठुरन महसूस हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभव है, जबकि मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। 25 फरवरी तक बारिश या किसी अन्य मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से लगभग 3.5 डिग्री अधिक है।
राज्य में सबसे अधिक तापमान रूपनगर स्थित भाखड़ा डैम क्षेत्र में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 100 मीटर से भी कम रह गई और यातायात प्रभावित हुआ।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 26 फरवरी तक प्रदेश में वर्षा के आसार नहीं हैं। उत्तरी और पूर्वी जिलों में अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, मध्य, पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में पारा 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पूरे सप्ताह राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने की उम्मीद है।
पिछला लेखJalandhar: रंगरलिया मना रहा था पति, मौके पर आई पत्नी ने कमरा कर दिया Lock
अगला लेखIshan-Abhishek के खिलाफ 34 साल पुरानी चाल, क्या सुपर-8 में भी फंस जाएगी टीम इंडिया?