होम latest News Fatehgarh Sahib में भीषण गर्मी और घुटन के कारण बंद कमरे में...

Fatehgarh Sahib में भीषण गर्मी और घुटन के कारण बंद कमरे में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, 4 दिन बाद मिला शव

0

फतेहगढ़ साहिब के गांव बागड़ियां में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग अमरीक सिंह की बंद कमरे में भीषण गर्मी और घुटन से संदिग्ध मौत हो गई।

पंजाब में पड़ रही अत्यधिक भीषण गर्मी के बीच जिला फतेहगढ़ साहिब के अंतर्गत आते गांव बागड़ियां से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। यहाँ बंद कमरे में अत्यधिक गर्मी और सफोकेशन (घुटन) होने के कारण एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
मृतक की पहचान अमरीक सिंह के रूप में हुई है, जो घर में बिल्कुल अकेले रहते थे।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना मुलेपुर के सहायक थानेदार जगरूप सिंह ने बताया कि बुजुर्ग अमरीक सिंह अपने घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके सोए हुए थे।
4 दिन तक दरवाजा नहीं खोला, तो पड़ोसियों और गांव वालों को किसी अनहोनी का शक हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर कमरे का कुंडा (दरवाजा) तोड़ा। अंदर जाने पर ग्रामीणों के होश उड़ गए; बुजुर्ग अमरीक सिंह का शव पड़ा हुआ था और उनका पूरा शरीर गर्मी के कारण पसीने से बुरी तरह तर-बतर था। सूचना मिलते ही थाना मुलेपुर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
जगरूप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखने से यही प्रतीत होता है कि कमरे में वेंटिलेशन न होने और अत्यधिक गर्मी व घुटन के कारण बुजुर्ग की जान गई है।
हालांकि, मौत के असली और सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिछला लेखIPL 2026: Sachin Tendulkar ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, बताया वैभव सूर्यवंशी क्यों कर रहे गेंदबाजों की पिटाई
अगला लेखPunjab चुनाव से पहले BJP ने बदला अपना सेनापति, पहली बार किसी सिख को दी कमान, 4 साल पहले कांग्रेस से आए केवल ढिल्लों