होम latest News Jalandhar में सैलून में युवक पर जानलेवा हमला:अधमरा होने तक पीटा, बुआ...

Jalandhar में सैलून में युवक पर जानलेवा हमला:अधमरा होने तक पीटा, बुआ बोली- मेरे साथ भी बदसलूकी की, धक्का दिया

0

जालंधर में हेयर सैलून में दाढ़ी सेट करवाने आए एक युवक पर करीब पांच हमलावरों ने हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अत्यधिक खून बहने के कारण इलाज के लिए युवक को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक सोमवार शाम भार्गव कैंप स्थित बुड्डा मल ग्राउंड के पास एक हेयर सैलून में दाढ़ी सेट करवाने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से उसकी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
अधमरा होने तक युवक को पीटा
करीब पांच युवकों ने उसे चारों ओर से घेर लिया। हमलावरों के पास तेजधार हथियार थे, जिनसे उन्होंने युवक पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमलावर युवक को तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। घटना के समय मौके से गुजर रही घायल युवक की बुआ नीलम ने यह सब देख लिया। बुआ ने बताया कि उन्होंने देखा कि उनका भतीजा कुछ लड़कों से घिरा हुआ है। उस पर बेरहमी से हथियारों से वार किए जा रहे हैं।
बुआ के साथ बदसलूकी, धक्का दिया
नीलम ने रोते हुए बताया कि हमलावरों ने भतीजे के सिर और चेहरे पर बुरी तरह वार किए थे। अत्यधिक खून बहने के कारण उसका चेहरा पहचान में भी नहीं आ रहा था। भतीजे को बचाने के लिए वह आगे बढ़ीं, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी बदसलूकी की और पीछे धक्का दे दिया। इसके बाद भी नीलम ने शोर मचाते हुए पुलिस को बुलाने की चेतावनी दी।
मोटरसाइकिल और हथियार बरामद
पकड़े जाने के डर से सभी आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। हमलावर जल्दबाजी में अपनी एक मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार वहीं छोड़ गए, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया।
थाने के नजदीक वारदात
स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर रोष और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह वारदात स्थानीय थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित बुड्डा मल ग्राउंड के पास हुई। पुलिस स्टेशन के नजदीक हुई इस हिंसक घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिसिया कार्रवाई और जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
पिछला लेखहॉकी कप्तान हरमनप्रीत परिवार संग गोल्डन टेंपल में माथा टेका:प्रो लीग के बाद अमृतसर पहुंचे, देश की तरक्की के लिए की अरदास
अगला लेखGold Silver Rate: चांदी 6,600 रुपये से ज्यादा टूटी, सोना भी हुआ सस्ता