होम National पंजाब में घुसे दो पाकिस्तानी नागरिक, तरनतारन के गांव तक पहुंचे, BSF...

पंजाब में घुसे दो पाकिस्तानी नागरिक, तरनतारन के गांव तक पहुंचे, BSF ने रात ही दबोच लिए, पढ़ें

0

तरनतारन, (punjabprotv) : पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर है। तरनतारन जिले में दो पाकिस्तानी भारतीय सीमा में आ घुसे। मामला सोमवार रात का है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों नागरिक तरनतारन के नौशहरा ढाला गांव के पास से पहुंचे थे।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि तरनतारन के सीमांत गांव नौशहरा ढाला के पास बीएसएफ जवानों ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा। पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान पाकिस्तान के जिला टोबा टेक सिंह के गांव पंचक निवासी शबीब खान (25) और लाहौर जिले के शादरा पिंड निवासी मोहम्मद चांद के रूप में हुई। प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि यह दोनों पाकिस्तानी नागरिक गलती से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ घुसे।

प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी में इनके पास पाकिस्तानी एक हजार रुपये मिले। दोनों पाकिस्तानियों के गलती से सीमा में घुसने की पुष्टि होने के बाद बीएसएफ अधिकारियों ने तुरंत पाकिस्तान रेंजर्स के साथ जीरो लाइन पर फ्लैग मीटिंग कर इस पर एतराज जताया। बल के अधिकारियों ने दोनों को सोमवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया।

पिछला लेखकनाडा में हैरान करने वाला मामला, पंजाबी मूल के बाप-बेटा सिगरेट-शराब का लालच देकर बच्चियों से करते थे शोषण, फिर बनाते थे अश्लील वीडियो
अगला लेखलुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने अनिश्चितकाल समय के लिए लगाया धरना, माहौल हो सकता है तनावपूर्ण