होम अजब गजब पंजाब के CM भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की पहली मैरिज एनिवर्सरी...

पंजाब के CM भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की पहली मैरिज एनिवर्सरी आज, पार्टी के लिए चंडीगढ़ क्लब कराया बुक; मंत्री-विधायक और सेलिब्रिटी होंगे शामिल

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब के CM भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की आज पहली मैरिज एनिवर्सरी है। इसके लिए CM आवास के सामने मौजूद चंडीगढ़ क्लब में पार्टी रखी गई है। आज यहां पंजाब-दिल्ली के कई मंत्री, विधायक, MP के अलावा CM मान के पॉलीवुड के कुछ साथी सेलिब्रिटी भी पहुंचेंगे।

AAP पार्टी की बड़ी लीडरशिप, नेता संजय सिंह, पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा व अन्य भी शामिल हो सकते हैं। चंडीगढ़ क्लब में गीत-संगीत का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। समूचा मान परिवार और उनके कुछ करीबी रिश्तेदार भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि विपक्षी नेताओं ने CM भगवंत मान की दूसरी शादी को लेकर उन पर काफी तंज कसे।

सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। जबकि दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती है। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं।

पिछला लेखरसोई पर मार : पंजाब में पेट्रोल से महंगा हुआ टमाटर, 140 रुपए किलो बिक रहा, अदरक 300 रुपए के पार हुआ, पढ़ें
अगला लेखकुलगाम में बादल फटने के बाद रोकी गई अमरनाथ यात्रा, 7200 के करीब यात्रियों को बालटाल और पहलगाम में रोका गया, पढ़ें