होम Latest News पंजाब कैबिनेट में फिर से फेरबदल की तैयारी, दो विधायक बनेंगे केबिनेट...

पंजाब कैबिनेट में फिर से फेरबदल की तैयारी, दो विधायक बनेंगे केबिनेट मंत्री, कटारूचक्क पर गिर सकती है गाज

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 2 मंत्रियों को हटाकर नए विधायकों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। विपक्ष के निशाने पर रहे कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क पर गाज गिर सकती है। कैबिनेट में बदलाव के लिए सीएम को ​हाईकमान से ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। जिन मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगे हैं, उनको लेकर पार्टी कड़ा फैसला ले सकती है। जिन दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, उनमें एक माझा और एक मालवा से है।

पंजाब कैबिनेट की बैठक आज

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे सिविल सेक्रेटेरियट-1 में पंजाब कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। मीटिंग में अलग-अलग विभागों में खाली पद भरने, बोर्ड कॉर्पोरेशंस के कामकाज की समीक्षा सहित कई अन्य एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

पिछला लेखपठानकोट पंचायती जमीन घोटाला में ADC और लाभार्थियों के खिलाफ केस दर्ज, दो महिलाएं गिरफ्तार
अगला लेखबड़ी खबर : आप सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से हुए सस्पेंड, संजय सिंह का भी सस्पेंशन बढ़ा, पढ़ें