होम अजब गजब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पटियाला में लहराया झंडा, साथ ही...

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पटियाला में लहराया झंडा, साथ ही गांवों की पंचायतों के लिए किया बड़ा ऐलान, पढ़ें

0

पटियाला, (punjabprotv) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस वाले दिन पटियाला में झंडा लहराया। इस दौरान सीएम ने संबोधन करते हुए पंचायतों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने घोषणा की कि सर्वसम्मति से पंचायत चुनने वाले गांवों को पंजाब सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की ग्रांट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि पंचायत चुनाव के दौरान बहुत झगड़े होते हैं और एक पार्टी सरपंची हासिल करने के लिए दूसरी पार्टी को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती लेकिन अब अगर पंचायत सर्वसम्मति से चुनी जाएगी तो उन गांवों को 5 लाख की ग्रांट दी जाएगी।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई यह सोचता है कि 30-40 लाख रुपए लगाकर वह सरपंच बन जाएगा और फिर सरकार से मिलने वाली ग्रांट खा जाएगा तो ऐसे लोग यह गलतफहमी अपने दिल से निकाल दें, क्योंकि ग्रांट का पैसा मेरे हाथ से जाएगा और इसे गांव के विकास के लिए ही खर्च किया जाएगा और हम इसमें कोई घोटाला नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि बहुत पहले ऐसा होता था कि जब ग्रांट आती थी तो गांव की गलियां और नालियां बाद में बननी शुरू होती थीं, लेकिन पहले सरपंच का घर बनता था, लेकिन अब समय काफी बदल गया है।

पिछला लेख77वां स्वतंत्रता दिवस : पीएम मोदी ने लाल किले में फहराया तिरंगा, संबोधन में बोले-अगले साल मैं फिर आउंगा…
अगला लेखजालंधर में 16 अगस्त को इन स्कूल-कॉलेजों में किया गया छुट्टी का ऐलान, पढ़ें