होम Latest News बड़ी खबर : पंजाब कैबिनेट में फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान...

बड़ी खबर : पंजाब कैबिनेट में फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया बड़ा बयान, पढ़ें

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब कैबिनेट में फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने साफ तौर पर कहा है कि पंजाब कैबिनेट में फिलहाल किसी तरह की कोई फेरबदल नहीं हो रही। किसी मंत्री को हटाया नहीं जा रहा और ना ही किसी का विभाग बदला जा रहा है। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार बहुत बढ़िया काम कर रही है और कैबिनेट मंत्रियों में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं है। बता दें कि कुछ दिन से चर्चाओं का बाजार गर्म था कि मान सरकार एक बार फिर कैबिनेट में फेरबदल करने जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री के इस बयान से चर्चाओं को विराम लग गई है।

पिछला लेखब्यास दरिया में पानी का स्तर देखने पहुंचे दो चचेरे भाईयों की ड्रेन में डूबने से मौत, पढ़ें
अगला लेखबरनाला में मां-बेटी का कत्ल केस सुलझा, इस करीबी ने ही की थी दोनों की हत्या, पढ़ें कारण