पंजाब में मंगलवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने मंगलवार को पंजाब में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

विभाग ने चेतावनी जारी की है कि भारी वर्षा से फसलों के बिछने, निचले इलाकों में जलभराव, नदियों में जलस्तर में बढ़ोतरी और कमजोर इमारतों के गिरने की संभावना के साथ साथ बिजली व पानी से संबंधित समस्याएं भी आती हैं।

Google search engine

भारी वर्षा के दौरान सतर्कता बरतनी जरूरी

भारी वर्षा के दौरान सतर्कता बरतनी जरूरी हैं। वहीं विभाग के अनुसार 24 जुलाई को भी पंजाब के कुछ जिलों में भारी वर्षा, तो कुछ जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा हो सकती हैं।

उधर शुक्रवार को भी पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। जिसमें चंडीगढ़ में 5.0 मिलीमीटर, लुधियाना में 2.0 मिलीमीटर, शहीद भगत सिंह नगर में 5.0 मिलीमीटर, रोपड़ में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

पठानकोट और अमृतसर में भी हुई बूंदाबांदी

इसके अलावा पठानकोट व अमृतसर में भी बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हुई। जबकि अन्य जिलों में बादल छाएं रहे। इसके चलते ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा। केवल बठिंडा में ही दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछला लेखPunjab: नाबालिग ने चलाया वाहन तो जेल जाएंगे माता-पिता, 31 जुलाई से लागू होगा नियम
अगला लेखPolitical News: शिरोमणि अकाली दल में बड़ा धमाका, सुखबीर बादल ने लिया ये फैसला