उस वक्त सड़क पूरी तरह से खाली थी, नहीं तो कोई भी वाहन इसकी चपेट में आ जाता

होशियारपुर के दसूहा हाजीपुर मुख्य मार्ग पर बडला मोड़ नजदीक बजरी से भरा टिप्पर सफेदे के पेड़ से टकरा गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का शव टिप्पर के बीच में फंस गया था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि यह टिप्पर देर शाम हाजीपुर से दसूहा जा रहा था। जब वह बढाला मोड़ के पास पहुंचे तो बेकाबू होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर बीच में फंस गया।

Google search engine

लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि उस वक्त सड़क पूरी तरह से खाली थी, नहीं तो कोई भी वाहन इसकी चपेट में आ जाता और बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इस हादसे की सूचना दसूहा पुलिस को दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अभी तक ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है।

पिछला लेखPunjab सरकार का बड़ा Action, 3 कर्मचारी Suspend, पढ़ें पूरा मामला
अगला लेखPunjab: किसानों को Lahore भेज दूं, सरकार पर बरसे Punjab CM Bhagwant Mann