Jalandhar के गढ़ा रोड पर स्थित कंसल्टेंट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार किंगडम कंसल्टेंट पर सी.आई.ए. स्टाफ ने रेड की है। सी.आई.ए. ने मौके पर स्टाफ को राउंड अप भी किया है। वहीं उक्त कंसल्टेंट को चलाने वाले पार्टनों को नोटिस जारी किया है।

वहीं एक हास्यास्पद मामला भी सामने आया है कि उक्त किंगडम कंसल्टेट को अपना नाम तक लिखना नहीं आता है। उनके दफ्तर के बाहर Consultant की जगह Conultants लिखा है व  Minor Visa के नाम पर ठगी कर रहा है। वहीं Conultants लिखे को लोग  Consultant ही पढ़  धोखा खा जा जाते हैं और झांसे में आ जाते हैं। बताया जा रहा कि इस कंसल्टेंट के सताए लोगों ने कई बार दफ्तर में आकर हंगामा किया है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

गौरतलब है कि किंगडम कंसल्टेंट पहले भी सुर्खियों में रह चुका है  क्योंकि इसकी एक महिला कर्मी ने मशहूर आर.एस. ग्लोबल के मालिक सुखचैन राही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने विदेश भेजने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है।

पिछला लेखJio Diwali Offer: बेहद सस्ता हुआ Internet प्लान, Jio दे रहा 101 रुपये में Unlimited 5G डेटा
अगला लेखJalandhar में बंद हैं ये रास्ते, घर से निकलने पहले पढ़ें ये खबर