होम latest News Virat से लेकर Rohit तक, 4 बड़े खिलाड़ियों का Mumbai में हो...

Virat से लेकर Rohit तक, 4 बड़े खिलाड़ियों का Mumbai में हो सकता है आखिरी घरेलू टेस्ट

0

 मुंबई टेस्ट रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा दो ओर बड़े खिलाड़ियों का आखिरी घरेलू टेस्ट मैच हो सकता है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 1 नवंबर से खेला जाएगा। टीम इंडिया को इस सीरीज के पहले दोनों मैच हार चुकी है। जिसके चलते भारतीय टीम इस सीरीज को भी गंवा चुकी है।

अब भारतीय टीम मुंबई टेस्ट को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। रोहित शर्मा एंड कंपनी अब तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा दो ओर बड़े खिलाड़ियों का ये आखिरी घरेलू टेस्ट मैच हो सकता है।

इन खिलाड़ियों का आखिरी घरेलू टेस्ट!

मुंबई टेस्ट में एक बार फिर से रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। लंबे समय से ये चारों सीनियर खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं।

वहीं अब इन चारों खिलाड़ियों के अंतिम घरेलू टेस्ट मैच को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कोच जॉन राइट का बड़ा बयान सामने आया है। जॉन राइट ने एक पोस्ट शेयर करके लिखा कि, रोहित, विराट, जडेजा और अश्विन जैसे महान खिलाड़ियों के लिए मुंबई टेस्ट आखिरी घरेलू टेस्ट मैच हो सकता है।

पिछला लेखPetrol-Diesel पर मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट! 5 रुपये तक घटेंगी कीमतें
अगला लेखLawrence Bishnoi की धमकी पर Pappu Yadav ने खुलकर रखी अपनी बात