होम latest News S. S. Rajamouli की फिल्म में काम करेंगी Priyanka Chopra! जानें शूटिंग...

S. S. Rajamouli की फिल्म में काम करेंगी Priyanka Chopra! जानें शूटिंग डेट

0

 ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एस.राजामौली की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं।

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एस.राजामौली की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि एस. एस. राजामौली इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में लगे हैं। चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा ,राजामौली के इस प्रोजेक्ट में काम करती नजर आ सकती हैं।
अगले साल 2025, अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग 
कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025, अप्रैल में शुरू होगी। चर्चा है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है।बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका में होगी। कहा जा रहा है कि एसएस राजामौली अपने इस प्रोजेक्ट के लिए ऐसी अभिनेत्री की तलाश में थे, जो भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी लोकप्रिय हो।
प्रियंका चोपड़ा लंबे अरसे से भारतीय सिनेमा जगत से दूर है। प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्टस में बिजी हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो प्रियंका, राजामौली की फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी कर सकती हैं।
पिछला लेखJalandhar: ट्राले ने मरीज को ले जा रही Ambulance को मारी टक्कर
अगला लेखPunjab: तीन मंजिला मकान में अचानक फटा गीजर, पूरे घर में लगी आग, बाल-बाल बची जान