मोगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक पिस्तौल  और तीन जिंदा कारतूस समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मोगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक पिस्तौल (देसी कट्टा) और तीन जिंदा कारतूस समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर बाघा पुराना पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देशी पिस्तौल (कट्टा) और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया और बाघा पुराना पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी बाघा पुराना दलबीर सिंह ने बताया कि एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देशानुसार अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। तो मुखबिर की सूचना पर आकाशदीप सिंह निवासी गांव लधाइके को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल 32 बोर (डबल कट) और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ बाघा पुराना थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पिछला लेखपंजाब के नामी Travel Agent पर पुलिस का Action, मामला होश उड़ा देगा
अगला लेख22 carat gold price: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानें आपके शहर में आज के ताजा भाव