Punjab Heavy Rain Alert

जालंधर में आज सुबह से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।

सुबह के समय हुई बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। आज सुबह रिमझिम फुहारें तेज बारिश में बदल गईं। तापमान में गिरावट आने से ठंड हल्की बढ़ी है। सड़कों पर लोग बारिश का आनंद लेते और सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।

Google search engine
जालंधर में सुबह के टाइम हुई बारिश।
जालंधर में सुबह के टाइम हुई बारिश।
जालंधर में सुबह के टाइम हुई बारिश।
जालांधर में हुई बारिश।
जालांधर में हुई बारिश।
कृषि विशेषज्ञों की मानें तो यह बारिश इस समय फसलों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। खासकर मौसमी सब्जियों के लिए यह पानी बेहद फायदेमंद साबित होगा। बागवानी के लिए भी यह मौसम पौधों के विस्तार और नई रोपाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।
बता दें कि जालंधर में आज तापमान अधिकतम 29°C से 30°C और न्यूनतम लगभग 14°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है।
पिछला लेखLPG संकट के बीच राहत: 7 साल बाद ईरान से भारत आ रही गैस
अगला लेखHardik Pandya की दिलदारी, 10-10 लाख के चेक बांटकर पूरा किया अपना वादा