जालंधर में इलेक्शन कमीशन के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
SIR को पारदर्शी बनाने और शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए लोग सुबह 8 से रात 8 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1950 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में शिकायत निवारण सेल भी स्थापित किए गए हैं।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संत सीचेवाला को भी SIR का फॉर्म दिया गया। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने बताया कि इन शिकायत सेल और हेल्पलाइन का उद्देश्य मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि SIR-2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं, जो 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। जिन मतदाताओं के फॉर्म पूरे हो जाएंगे, उनके नाम 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
संत सीचेवाल को भी एसआईआर का फर्म सौंपा गया।
ई-मेल पर भी SIR संबधी शिकायत दे सकते हैं लोग
डीसी वालिया ने बताया कि यदि किसी को SIR प्रक्रिया के दौरान कोई शिकायत हो तो वह जिला स्तर पर बनाए गए शिकायत निवारण सेल की ई-मेल आईडी sircomplaint194@gmail.com पर भी शिकायत दर्ज करवा सकता है। डीसी वालिया ने बताया कि वोटर्स की शिकायतों के निपटारे के लिए विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी शिकायत निवारण सेल गठित किए गए हैं।
अपनी विधानसभा की इस मेल पर भेज सकते हैं शिकायत
विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर की ई-मेल agr30phillaur@gmail.com, नकोदर के लिए grievancesirnkd@gmail.com, शाहकोट के लिए ero038shahkot@gmail.com, करतारपुर के लिए agr033ktr@gmail.com, जालंधर पश्चिमी की Jalandharwest034@gmail.com,जालंधर सेंट्रल के लिए grievancecell035jalcentral@gmail.com, जालंधर नॉर्थ drcsjalandhar1@gmail.com, जालंधर कैंट के लिए JALANDHARCANTT@gmail.com, आदमपुर के लिए grcadampur@gmail.com पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
गलतियां दूर करने के लिए करवाई जा रही है SIR
डीसी ने बताया कि इन सेलों में शिकायतों के निपटारे के लिए पर्याप्त स्टाफ तैनात किया गया है। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि SIR-2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।