होम latest News Earthquake In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में महसूस किए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान...

Earthquake In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में महसूस किए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र

0

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हूंदुकुश क्षेत्र में था।

 गुरुवार को करीब 11 बजकर 27 मिनट पर जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई, जिससे वह अपने-अपने घरों से बाहर निकले।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हूंदुकुश क्षेत्र में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गयी। झटकों का असर पाकिस्तान और भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। केंद्र दूर होने के कारण कश्मीर में हल्के झटके महसूस हुए जबकि जम्मू में झटके कम ही थे। फिलहाल भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
जम्मू विश्वविद्यालय के भू-विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एस.के. पंडिता ने कहा कि भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर से काफी दूर था, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि जम्मू-कश्मीर भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।
पिछला लेखअमृतसर में अंतरराष्ट्रीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह बेनकाब:2 आरोपी 40 कारतूस-7 पिस्तौलों सहित अरेस्ट
अगला लेखएक हफ्ते का ब्रेक लेकर बेंगलुरु पहुंचे CM भगवंत मान, करेंगे योग-ध्यान, सार्वजनिक कार्यक्रमों से रहेंगे दूर