होम latest News Punjab में मॉनसून ने दी दस्तक, बारिश से लोगों को मिली गर्मी...

Punjab में मॉनसून ने दी दस्तक, बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, IMD ने अगले 6 दिनों तक जारी किया अलर्ट

0

पंजाब में मॉनसून आने के बाद मौसम बदल गया है।

बता दें कि कई जगहों पर बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 2 जुलाई से अगले 6 दिनों तक पंजाब के कई इलाकों में बारिश, तेज़ हवा और गरज-चमक की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
18 जिलों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पंजाब के 18 जिलों में बारिश हो सकती है। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश होने की संभावना है।
तापमान में बदलाव
बता दें कि बारिश के बाद भी कुछ इलाकों में तापमान बढ़ा है। बठिंडा में सबसे अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में मौसम ठंडा रहा और अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश क्यों बढ़ रही है?
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में अब मॉनसून पूरी तरह पहुंच चुका है। राज्य के ऊपर मौसम में बदलाव लाने वाली प्रणालियां सक्रिय हैं। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में बारिश, तेज़ हवाएं और गरज-चमक होने की संभावना है।
शुरुआत में कम हुई बारिश
मॉनसून की शुरुआत धीमी रही। पहले दिन राज्य में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज़्यादा बारिश पठानकोट में हुई, जबकि गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर और रूपनगर में हल्की बारिश हुई। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला सहित कई जिलों में पहले दिन बारिश नहीं हुई।
पिछला लेखAustralian सरकार का स्टूडेंट्स को बड़ा झटका: वीजा फीस में की 25% की बढ़ोतरी
अगला लेखIND vs ENG: एक ही गेंदबाज जिससे परेशान दो भारतीय बल्लेबाज, क्रीज पर आते ही बना लेता है शिकार