होम latest News Punjab Weather: पंजाब में मानसून की रफ्तार थमी, कई जिलों में गर्मी...

Punjab Weather: पंजाब में मानसून की रफ्तार थमी, कई जिलों में गर्मी और उमस बढ़ने के आसार

0

पंजाब में फिलहाल मॉनसून की बारिश रुक गई है।

इसके कारण राज्य के कई इलाकों में फिर से गर्मी और उमस बढ़ने लगी है।  समौम विभाग ने 15 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, सात जिलों में लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में दिन के दौरान तेज गर्मी और अधिक नमी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं पठानकोट के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, मुक्तसर, रूपनगर और मोहाली सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गर्मी के साथ बढ़ी बिजली की मांग
उमस और बढ़ते तापमान का असर बिजली की खपत पर भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार को पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग 14,948 मेगावाट तक पहुंच गई। राज्य के बिजली संयंत्रों से 5,926 मेगावाट उत्पादन हुआ, जबकि शेष आवश्यकता राष्ट्रीय ग्रिड से बिजली लेकर पूरी की गई। इस दौरान ग्रिड की फ्रीक्वेंसी 49.93 हर्ट्ज़ दर्ज की गई। बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार अतिरिक्त बिजली खरीदकर आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास कर रही है।
भाखड़ा और पोंग बांधों की स्थिति सामान्य
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 14 जुलाई सुबह तक भाखड़ा और पोंग दोनों बांधों में जलस्तर सुरक्षित सीमा के भीतर बना हुआ है। दोनों जलाशयों में पानी की आवक और निकासी सामान्य रूप से जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, इसलिए बाढ़ जैसी किसी स्थिति की आशंका नहीं है।
पिछला लेखरेल राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान, हाथों से उठाया कचरा
अगला लेखप्रधानमंत्री के दौरे से पहले Jalandhar Cantt स्टेशन हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील