पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया
गुरप्रीत अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है। परिवार के अनुसार, उसकी सबसे छोटी बेटी का जन्म महज पांच दिन पहले ही हुआ था। युवक की मौत से परिवार सदमे में है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दे रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि किसी तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई हो सकती है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कारण
हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल अमृतसर भेज दिया गया है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यदि जांच या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या या किसी आपराधिक साजिश के संकेत मिलते हैं, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।