होम latest News Jalandhar में PM मोदी के दौरे को लेकर 31 डायवर्जन:पुलिस ने Traffic...

Jalandhar में PM मोदी के दौरे को लेकर 31 डायवर्जन:पुलिस ने Traffic Advisory जारी की

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के नेतृत्व में और एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह व एसीपी ट्रैफिक अजय सिंह की निगरानी में शहर के प्रवेश, निकास और अंदरूनी मार्गों पर विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
पुलिस का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ-साथ आम लोगों को कम से कम परेशानी पहुंचाना है। इसके लिए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात को सुचारू रखने के इंतजाम किए गए हैं।
संतों से भी मुलाकात करेंगे PM मोदी
जालंधर में प्रधानमंत्री संतों से भी मुलाकात करेंगे। अलग-अलग डेरों के संतों को प्रधानमंत्री से मिलने के लिए करीब 5 मिनट का समय दिया गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड में भी पीएम मोदी का जालंधर स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संतों ने भव्य स्वागत किया था। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री संतों से बातचीत के जरिए पंजाब के मौजूदा हालात और मुद्दों की जानकारी लेंगे। साथ ही इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
पिछला लेखElection Commission of India ने SIR के लिए रिवाइज्ड Schedule किया जारी
अगला लेखPunjab में आसमान में चमकती दिखी तेज रोशनी :Tarn Taran-Pathankot में लोग बोले- पहले कभी ऐसा नहीं देखा