दिल्ली के ‘जंतर मंतर’ पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. यहां तक कि अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और खूब धक्का-मुक्की भी हुई है. जिसके खिलाफ मनोरंजन और सोशल मीडिया जगत से कई आवाजें उठी हैं. कई एक्टर्स उस प्रदर्शन में भी मौजूद थे, पर अब पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी छात्रों को सपोर्ट करते हुए उन पर हुए लाठीचार्ज की आलोचना की है. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि- ”आज जो भी हुआ, बहुत बुरा हुआ.. छात्रों के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं होना चाहिए था.”
दिलजीत दोसांझ ने अबतक इस मुद्दे पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया था. उनके फैन्स और छात्र लगातार सोशल मीडिया के जरिए एक्टर से आवाज उठाने की मांग कर रहे थे. क्योंकि उन्होंने किसानों को भी सपोर्ट किया था. अब फाइनली दिलजीत दोसांझ ने जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की भी कड़ी निंदा की. साथ ही सरकार से छात्रों की मांगें सुनने की अपील की है. दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी में कहा कि- ” मैं अधिकारियों और प्रशासन से रिक्वेस्ट करता हूं कि छात्रों की मांगों को सुना जाए, जनता की आवाज ईश्वर की आवाज होती है.”
दिलजीत ने लाठीचार्ज की आलोचना की
दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि- ”आज जो भी हुआ, बहुत बुरा हुआ. छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए था. मैं अधिकारियों और प्रशासन से निवेदन करता हूं कि छात्रों की मांगों को सुना जाए. जनता की आवाज ईश्वर की आवाज होती है. मुझ पर पहले ही कई बार ‘देशद्रोही’ (Anti-Nationalist) का टैग लग चुका है. अब भी मुझे देशद्रोही कहा जाएगा. किसान आंदोलन के बाद मुझे बहुत विरोध और कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिनकी मैं चर्चा भी नहीं कर सकता. बाकी भगवान सब देख रहा है, बाबा सबका भला करे.”
दिलजीत की इंस्टाग्राम स्टोरी





![diljit-on-jantar-mantar[2]](https://punjabprotv.com/wp-content/uploads/2026/07/diljit-on-jantar-mantar2-640x360.jpg)






