होम latest News Jalandhar: नेशनल हाईवे पर दो कैंटरों की भीषण टक्कर, चालक कैबिन...

Jalandhar: नेशनल हाईवे पर दो कैंटरों की भीषण टक्कर, चालक कैबिन में फंसा, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

0

गोराया के पास नेशनल हाईवे पर दो कैंटरों की भीषण टक्कर हो गई।

इस भीषण टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक कैंटर का चालक कैबिन में बुरी तरह फंस गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी और हाइड्रा मशीनों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान मनीष के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, एक कैंटर का टायर फटने के कारण वह हाईवे किनारे खड़ा था। इसी दौरान लुधियाना से जालंधर की ओर जा रहा एक तेल कैंटर अनियंत्रित होकर खड़े कैंटर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और तेल कैंटर का चालक कैबिन में फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद गोराया पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। रेस्क्यू टीम ने दो जेसीबी और हाइड्रा मशीनों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सड़क की दो लेन बंद हो गईं, जबकि एक लेन से यातायात को बहाल रखा गया। पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें क्षतिग्रस्त कैंटरों को हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य करने में जुटी हुई हैं।
पिछला लेखRahul Gandhi ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग दोहराई, बोले- सिर्फ मंत्रालय बदलना स्वीकार नहीं
अगला लेखPunjab: आज से शुरू होंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक, लोगों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा