होम latest News Ludhiana: विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल ने ₹5 करोड़ के आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम...

Ludhiana: विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल ने ₹5 करोड़ के आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया शिलान्यास

0
MLA Daljit Singh Grewal

PUNJAB PRO TV(PPTV NEWS): लुधियाना पूर्व से विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला) ने भामियां रोड फुटबॉल ग्राउंड में लगभग ₹5 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि खिलाड़ियों और युवाओं को जल्द इसका लाभ मिल सके।

विधायक ग्रेवाल ने कहा कि स्टेडियम में फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट ग्राउंड, इंडोर जिम और लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे स्कूली छात्रों के साथ-साथ युवाओं को भी खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Google search engine

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और लुधियाना पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश विकास परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। आने वाले समय में भी क्षेत्र में नए विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

पिछला लेखशिरोमणी अकाली दल ने पेपर लीक को रोकने वाले विधेयक का किया स्वागत
अगला लेखपावर कारपोरेशन के कर्मचारी किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण न बनें; हड़ताल वापस लें, सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार: अमन अरोड़ा