होम latest News Amritsar Commissionerate Police की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों और हेरोइन सहित 4...

Amritsar Commissionerate Police की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों और हेरोइन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

0

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में सीमा पार से होने वाली तस्करी और नशे के कारोबार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित एक तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, हेरोइन और ड्रग्स से जुड़ी नकदी बरामद की गई है।
पांच आधुनिक पिस्तौल और 2.015kg हेरोइन जब्त
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर इस कार्रवाई की जानकारी सांझा की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच अत्याधुनिक पिस्तौल, करीब 2.015 किलोग्राम हेरोइन और नशीले पदार्थों की बिक्री से जुटाए गए 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार और मादक पदार्थों की सप्लाई चैन को निशाना बनाकर की गई।
तस्करी नेटवर्क के कनेक्शन खंगालने में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लायरों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस नेटवर्क के तार कहां-कहां तक जुड़े हुए हैं और इसमें कितने लोग शामिल हैं।
नशा मुक्त पंजाब के लिए पुलिस का अभियान जारी
पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में सीमा पार से होने वाली तस्करी और नशे के कारोबार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का लक्ष्य ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना और पंजाब को सुरक्षित एवं नशा मुक्त बनाना है। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले समय में भी अवैध हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पिछला लेखAmritsar से दुनिया तक आसान सफर: एयर इंडिया ने शुरू की ‘ईजी कनेक्ट’ सर्विस, इन देशों के लिए मिलेगी फ्लाइट
अगला लेखJalandhar Police की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 8 मोबाइल और बाइक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार