होम Crime 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने...

8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने एसडीओ को किया गिरफ्तार

0

Punjab Pro TV(PPTV News):  मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला एस.ए.एस. नगर के डेराबस्सी स्थित खनन विभाग में तैनात सब डिवीजनल अधिकारी (एसडीओ) रमनजोत सिंह को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई है।

Google search engine

उन्होंने बताया कि खनन विभाग के एसडीओ रमनजोत सिंह के खिलाफ 40 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर संख्या 16 दर्ज की गई थी। इसके बाद आरोपी एसडीओ 19,40, 000 रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर उसकी जमीन से मिट्टी उठाने के मामले में कोई कार्रवाई न करने के बदले आरोपी एसडीओ ने 8 लाख रुपये की रिश्वत ली।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोप सही पाए गए।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

पिछला लेखएस.आई.आर.-2026: डिप्टी कमिश्नर ने घर-घर सर्वे का सौ फीसदी काम पूरा करने वाले 32 बी.एल.ओ. को किया सम्मानित
अगला लेखभगवंत मान सरकार द्वारा प्रमुख मांगें मानने के बाद पीएसपीसीएल यूनियनों और आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली, कामकाज फिर शुरू: हरपाल सिंह चीमा