होशियारपुर फगवाड़ा रोड पर अड्डा डेविडा रिहाना में भीषण सड़क हादसा हुआ।

इस हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
चश्मदीदों ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ हिमाचल घूमने जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी नजर एक बुरी तरह खराब मोटरसाइकिल पर पड़ी। उन्होंने गाड़ी रोकी और देखा कि परिवार के 3 लोग मरे हुए पड़े थे और एक तरफ एक छोटी बच्ची गंभीर हालत में रो रही थी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और इमरजेंसी एम्बुलेंस को बताया और पुलिस को भी बताया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए मरने वाले लोगों के शवों और घायल बच्ची को होशियारपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया।
मृतक के परिजनों ने कहा कि बच्ची की सेहत में सुधार हो रहा है और वे तब तक इंतजार करेंगे, जब तक मृतक के वारिस जम्मू-कश्मीर से नहीं आ जाते और शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह परिवार चब्बेवाल में रहता था और मेहनत-मजदूरी करता था और उनका बैकग्राउंड जम्मू-कश्मीर से है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वाले पति-पत्नी की उम्र करीब पैंतीस साल थी और इस हादसे में उनके साथ मरने वाला इकलौता बेटा करीब5 पांच साल का था और राहगीरों की मुस्तैदी से हादसे में बची छोटी बच्ची करीब 2 से 3 साल की है।
पिछला लेखJalandhar में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म
अगला लेखLudhiana: सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों का होगा हल: MLA मदन लाल बग्गा और अशोक पराशर पप्पी