Punjab Pro TV (PPTV News): कनाडा जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए Air India ने बड़ा अपडेट दिया है। एयरलाइन ने Delhi-Toronto रूट पर Boeing 787-9 विमान का संचालन शुरू किया है। इससे यात्रियों को एयर इंडिया के आधुनिक केबिन प्रोडक्ट्स और बेहतर ऑनबोर्ड सुविधाओं का अनुभव मिलेगा।
एयर इंडिया ने Winter 2026-27 के लिए अपने Canada Network को बढ़ाने की भी घोषणा की है। इसके तहत 25 अक्टूबर 2026 से 26 मार्च 2027 के बीच Mumbai-Toronto के बीच सप्ताह में तीन बार Seasonal Non-Stop Flight संचालित की जाएगी।
एयरलाइन के अनुसार, Mumbai-Toronto के बीच यह सीधी उड़ान एयर इंडिया की ओर से संचालित की जाएगी। नई सेवा से भारत और कनाडा के बीच हर महीने करीब 4,400 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। इससे Toronto रूट पर कुल क्षमता के साथ Premium Seat Capacity में भी बढ़ोतरी होगी।
Mumbai-Toronto रूट पर मिलेगा Premium Travel Experience
Mumbai-Toronto रूट पर Air India Boeing 777-300ER विमान तैनात करेगी। इसमें Privacy Sliding Doors के साथ 8 First Class Suites, Business Class में 40 Flat-Bed Seats और Economy Class में 280 Seats होंगी।
यात्रियों के लिए विमान में Wi-Fi Internet सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे लंबी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान कनेक्टिविटी बनी रहेगी।
कई भारतीय शहरों से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
Air India के Delhi और Mumbai Hubs के जरिए Canada जाने वाले यात्री Amritsar, Ahmedabad, Bengaluru, Chandigarh, Chennai, Hyderabad, Kochi, Ludhiana और Vadodara जैसे प्रमुख शहरों से कनेक्ट हो सकेंगे।
नई उड़ानों और बेहतर विमान सुविधाओं से Canada जाने वाले यात्रियों को अधिक विकल्प और बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।








