आप आदमी पार्टी के संयोजक Arvind Kejriwal E-20 पेट्रोल को लेकर सरकार पर हमलावर हैं.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज 12 बजे प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे. वह अपने अगर 95 लोधी स्टेट से पार्टी दफ्तर के लिए निकल लिए हैं. केजरीवाल का E-20 पेट्रोल को लेकर PM आवास तक प्रस्तावित मार्च है.
उन्होंने ऐलान किया है कि वो 100 कार्यकर्ताओं के साथ 2 लाख साइन पेटिशन के साथ प्रधानमंत्री आवास जाएंगे और पेटिशन सौंपेंगे. अरविंद केजरीवाल की केंद्र सरकार से मांग है कि या तो E-20 पेट्रोल को वापस लिया जाए या फिर इसके दाम 85 रुपए प्रति लीटर किए जाएं. साथ ही लोगों को विकल्प दिया जाए कि वो अपनी मर्ज़ी के हिसाब से शुद्ध पेट्रोल या इथनोल मिक्सड पेट्रोल गाड़ियों में भरवां सकें.

वकीलों ने जताई है आपत्ति

दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सैकड़ों वकीलों की ओर से एक रिप्रजेंटेशन सौंपी गई है जिसमें केजरीवाल के प्रस्तावित मार्च को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है. रिप्रजेंटेशन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास देश के सबसे संवेदनशील और उच्च-सुरक्षा वाले स्थलों में से एक है. ऐसे स्थान की ओर किसी भी प्रकार की सार्वजनिक लामबंदी राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और संवैधानिक पदाधिकारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है.
वकीलों ने दिल्ली पुलिस को 21 जुलाई 2026 की उस घटना की भी याद दिलाई, जब बिना अनुमति के प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्षी सांसदों ने धरना प्रदर्शन किया था. इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट, विभिन्न हाई कोर्ट और जिला अदालतों के सैकड़ों वकीलों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष एक संयुक्त रिप्रजेंटेशन देकर हाई-सिक्योरिटी क्षेत्रों में प्रदर्शन को लेकर स्पष्ट और बाध्यकारी दिशा-निर्देश बनाने की मांग की थी.
पिछला लेखतिरुमला मंदिर पहुंचे Hardik Pandya , गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन
अगला लेखJalandhar में भी बरसे बादल:पंजाब के 10 जिलों में आज अलर्ट, तापमान 1.1 डिग्री गिरा Chandigarh-Mohali में बारिश