एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हार्ट सर्जरी हुई है.
बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ सालों में अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में रहे हैं. कुछ साल पहले ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया था. इसके बाद अब एक्टर को एक बार फिर से अस्पताल में एडमिट कराया गया है. कोलकाता के पीयरलेस हॉस्पिटल में उनकी हार्ट सर्जरी हुई है. फिलहाल वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी सफलतापूर्ण सर्जरी भी हो गई है. एक्टर से मिलने के लिए पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी पहुंचे हैं.
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती बेड पर रेस्ट करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान शुभेंदु अधिकारी उनकी खैरियत पूछ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते गुरुवार उनकी सफल हार्ट सर्जरी हो चुकी है. वे फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.
पहले भी बिगड़ी है मिथुन की तबीयत
2 साल पहले भी मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी. 10 फरवरी 2024 को सीने में दर्द की शिकायत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद जांच में सामने आया था कि एक्टर को स्ट्रोक आया है. इसके बाद एक्टर 2 दिन तक अस्पताल में एडमिट रहे थे और डॉक्टर्स की देखरेख में थे. दो दिन के बाद मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. इस घटने से फैंस भी काफी दुखी थे और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे थे.
2026 में इन 5 फिल्मों का हिस्सा हैं मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती की बात करें तो वे 76 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी वे फिल्मों की दुनिया में सक्रिय हैं. अपने करियर के दौरान उन्हें 3 नेशनल अवार्ड और 4 फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. साल 2026 में भी एक्टर के पास 5 फिल्में हैं. लेकिन अभी तक इनमें से कोई भी फिल्म रिलीज नहीं की गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती फौजी फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं वे लाहौर 1947, जेलर 2, फिरबो अबर और रतुल मुखर्जी की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे. देखने वाली बात होगी कि इनमें उनकी परफॉर्मेंस को कैसी सराहना मिलती है.