Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सोमवार को बाजार से अहम खबर सामने आई है। Gold Price में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि Silver Rate में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,54,000 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,43,220 प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

शनिवार को भी 24 कैरेट और 22 कैरेट Gold के यही भाव दर्ज किए गए थे। यानी सोमवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Google search engine

Silver Price Today: चांदी ₹1,800 हुई महंगी

सोने के मुकाबले सोमवार को Silver Price में तेजी देखने को मिली। शनिवार को चांदी का भाव ₹2,38,400 प्रति किलोग्राम था, जो सोमवार को बढ़कर ₹2,40,200 प्रति किलोग्राम हो गया।

इस तरह चांदी की कीमत में ₹1,800 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Delhi Bullion Market में भी Gold Price में तेजी

राष्ट्रीय राजधानी के Delhi Bullion Market में शुक्रवार को सोने की कीमत ₹200 बढ़कर ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम हो गई थी। कमजोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच International Market में Gold Prices में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला।

स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ ₹1,54,000 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी। इससे पहले गुरुवार को इसका भाव ₹1,53,800 प्रति 10 ग्राम था।

Gold और Silver खरीदने से पहले Check करें Latest Rate

सोना और चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले अपने शहर के Local Gold Rate और Silver Rate जरूर जांच लें। अलग-अलग शहरों और बाजारों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य लागत के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

पिछला लेखIND vs SLC 11: आखिरी ओवर में सिराज ने छक्कों की हैट्रिक लगाकर जिताया मैच, इन बल्लेबाजों ने भी जमाया रंग
अगला लेख7 Dogs India Release: सलमान खान-संजय दत्त की ‘7 डॉग्स’ का इंडिया रिलीज का इंतजार खत्म