भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा.

Women’s T20 Asia Cup 2026 का पहला सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच है. इस मुकाबले में भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना अगर वर्ल्ड नंबर 1 बनती दिखीं तो हैरानी नहीं होगी. लेकिन, वर्ल्ड नंबर 1 का ये तमगा उन्हें ICC रैंकिंग में नहीं बल्कि T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मिलेगा.

स्मृति मंधाना अगर बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 69 रन की पारी खेलती हैं तो उसी के साथ वो T20 इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन जाएंगी. स्मृति इस मामले में किसी भी मेंस या फिर विमेंस बल्लेबाज के मुकाबले सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर होंगी. मतलब वर्ल्ड में वो वर्ल्ड में नंबर 1 होंगी.(Photo: PTI)

स्मृति मंधाना अगर बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 69 रन की पारी खेलती हैं तो उसी के साथ वो T20 इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन जाएंगी. स्मृति इस मामले में किसी भी मेंस या फिर विमेंस बल्लेबाज के मुकाबले सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर होंगी. मतलब वर्ल्ड में वो वर्ल्ड में नंबर 1 होंगी.

स्मृति मंधाना के फिलहाल 174 मैचों की 168 पारियों में 4670 रन हैं, जो कि उन्होंने 2 शतक और 35 अर्धशतक के साथ 30.65 की औसत से बनाए हैं. इतने रन के साथ मंधाना ने मेंस क्रिकेट के टॉप स्कोररों को पहले ही पीछे छोड़ दिया है. अब उनसे आगे सिर्फ न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं, जिन्होंने 186 मैचों में की 178 पारियों में 4758 रन बनाए हैं. (Photo: PTI)

Google search engine
स्मृति मंधाना के फिलहाल 174 मैचों की 168 पारियों में 4670 रन हैं, जो कि उन्होंने 2 शतक और 35 अर्धशतक के साथ 30.65 की औसत से बनाए हैं. इतने रन के साथ मंधाना ने मेंस क्रिकेट के टॉप स्कोररों को पहले ही पीछे छोड़ दिया है. अब उनसे आगे सिर्फ न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं, जिन्होंने 186 मैचों में की 178 पारियों में 4758 रन बनाए हैं.

एशिया कप 2026 के दौरान ही स्मृति मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटक बनी हैं. उन्होंने उस मामले में हमवतन मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था.(Photo: PTI)

एशिया कप 2026 के दौरान ही स्मृति मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटक बनी हैं. उन्होंने उस मामले में हमवतन मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था.
स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाए तो जाहिर है उनकी उस बड़ी पारी से भारत के जीतने के चांसेज भी बढ़ेंगे. अब देखना ये है कि मंधाना उस कामयाबी को सेमीफाइनल में ही हासिल करती हैं या फिर उनका इंतजार बढ़ता है. (Photo: PTI)
स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाए तो जाहिर है उनकी उस बड़ी पारी से भारत के जीतने के चांसेज भी बढ़ेंगे. अब देखना ये है कि मंधाना उस कामयाबी को सेमीफाइनल में ही हासिल करती हैं या फिर उनका इंतजार बढ़ता है.
पिछला लेखAmritsar में Union Bank में लूट की कोशिश, CCTV:5 नकाबपोश वारदात नाकाम होने पर फरार; स्टाफ और लोगों में अफरातफरी
अगला लेखLudhiana में चोरी का प्रयास करते युवक को रंगेहाथ पकड़ा:जबरन दरवाजा तोड़ने की कोशिश, शोर होने पर परिजनों-पड़ोसियों ने घेरा