रोहित शर्मा ने अगले साल होने वाले वन डे विश्व कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अक्तूबर 2027 अभी बहुत दूर है।

भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अगले साल होने वाले वन डे विश्व कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अक्तूबर 2027 अभी बहुत दूर है। टी-20 और टैस्ट क्रिकेट में नहीं खेलने के कारण रोहित के वन डे प्रारूप में भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रहे हैं। रोहित ने कहा, अक्तूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे। वन डे विश्व कप 2027 की सह-मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।
उनसे यह भी पूछा गया कि क्या भारत के खिताब जीतने पर प्रशंसकों के साथ जश्न मनाने के लिए खुली बस में परेड आयोजित की जाएगी, ठीक उसी तरह जैसे 2024 में रोहित के नेतृत्व वाली टीम ने वैस्ट इंडीज में टी-20 विश्व कप जीतने के बाद मुंबई में विजय परेड निकाली थी। रोहित ने कहा, ‘’मुझे नहीं लगता कि अब बस परेड संभव होगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कुछ दिन पहले स्पष्ट कर दिया था कि रोहित को लेकर अटकलों की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
पिछला लेखRashmika Mandanna बनीं HYBE INDIA की खास साझेदार, भारतीय लड़कियों को मिला बड़े सपनों का संदेश
अगला लेखबहबल कलां फायरिंग मामला, SIT के सामने पेश नहीं हुए Sukhbir Singh Badal