जीरकपुर में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी कारोबारी को अगवा कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है।

आरोपियों ने कारोबारी की मर्सिडीज कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोका, फिर मारपीट कर इनोवा गाड़ी में बैठाकर ले गए। बाद में उसे भबात स्थित एक शोरूम में बंधक बना दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी विशू कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जीरकपुर थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा बरामद की गई इनोवा गाड़ी
पुलिस द्वारा बरामद की गई इनोवा गाड़ी
पीछा कर किया अपहरण
पंचकूला सेक्टर-12 के रहने वाले 55 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी अजय खरबंदा ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को वह अपनी सफेद मर्सिडीज बेंज कार से रॉयल एस्टेट, अंबाला रोड, जीरकपुर में एक दोस्त से मिलने आए थे। दोस्त को कार में बैठाने के बाद शाम करीब 4:45 बजे वह एडवामेड अस्पताल से थोड़ा आगे पहुंचे।
तभी एक बाइक सवार ने उनकी कार के आगे बाइक लगा दी। कार रुकते ही पीछे से तीन और गाड़ियां आईं। उनमें सवार लोगों ने अजय के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन इनोवा गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी सिंहपुरा चौक से यू-टर्न लेकर अजय को भबात स्थित एक शोरूम में ले गए और वहां बंद कर दिया। अजय ने किसी तरह अपनी पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनकी पत्नी मौके पर पहुंचीं और उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
बरामद आरोपियों की थार गाड़ी
बरामद आरोपियों की थार गाड़ी
इनोवा गाड़ी और थार बरामद
पुलिस ने जांच के बाद विशू कुमार को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से गुरुहरसहाय, फिरोजपुर का रहने वाला है और फिलहाल भबात रोड, जीरकपुर में रहता है। पुलिस राम सिंह उर्फ और 6-7 अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने इनोवा गाड़ी (नंबर CH-01AR-0121) और एक काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी बरामद की है।
पिछला लेखJalandhar में 75 किलो संदिग्ध पनीर सीज:सेहत विभाग की मिठाई की दुकानों पर रेड; खोया-पनीर के सैंपल जांच को भेजे
अगला लेखJalandhar-Phillaur Highway पर भीषण हादसा, टिप्पर से टकराई कार, बुजुर्ग महिला की मौत