पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने में शामिल थे

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलोग्राम हेरोइन और 22 कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने में शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों को हथियार और हेरोइन कहां से मिलती थी।
पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस अमृतसर के थाना डी-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जांच में विदेश में बैठे हैंडलरों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे कमिश्नरेट पुलिस का लक्ष्य नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क को खत्म करना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने तथा पंजाब को सुरक्षित और नशामुक्त राज्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
पिछला लेखAmritsar के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा
अगला लेखPunjab Congress में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:राजा वड़िंग की छुट्‌टी होगी, रात में कॉल आई; नए प्रधान के लिए सिंगला-परगट फ्रंटरनर