लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान योगेश अपूर्वा निवासी मेहराटा, राजस्थान और आदित्य निवासी हाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गाड़ियों की तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार किया है, जल्द पुलिस प्रेस वार्ता करके खुलासा कर सकती है। बता दें कि इससे पहले पुलिस 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं 20 लोगों को नामजद किया जा चुका है।
कुछ दिन पहले डीआईजी नवीन सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करे बताया था कि एलपीयू में हंगामा करने के आरोप में फगवाड़ा से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि जम्मू और मुंबई से भी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इसी के साथ हिंसा के दौरान परिसर के बाहर स्थापित मिग-23UM फाइटर जेट पर चढ़े शख्स की पहचान करके उसे हिमाचल की मंडी से गिरफ्तार किया था। दोषी नाबालिग है, यूनिवर्सिटी का ही छात्र है। दोषी के पिता मंडी के डीसी ऑफिस में बतौर अफसर तैनात हैं। डीआईजी नवीन सिंगला के मुताबिक, हंगामे के दौरान स्टूडेंट्स ने पुलिस और मीडिया पर पथराव किया। कुछ दिन पहले डीआईजी नवीन सिंगला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि एलपीयू में हंगामा करने के आरोप में फगवाड़ा के अलावा जम्मू और मुंबई से भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।इसके अलावा, हिंसा के दौरान परिसर के बाहर स्थापित मिग-23UM फाइटर जेट पर चढ़ने वाले मुख्य शख्स की भी पहचान कर ली गई थी, जिसे पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से दबोचा। जांच में सामने आया कि आरोपी एक नाबालिग है और यूनिवर्सिटी का ही छात्र है, जिसके पिता मंडी के डीसी ऑफिस में बतौर अधिकारी तैनात हैं।
पिछला लेखChandigarh के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, कैंपस में सर्च अभियान चलाया; थ्रेट भेजने वाले की तलाश
अगला लेखLudhiana Jail में औचिक चेकिंग:बैरकों से 4 मोबाइल और 86 ग्राम अफीम बरामद; 9 कैदियों पर केस