फगवाड़ा स्थित Lovely Professional University में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने दो और नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 19 पहुंच गई है, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं। गिरफ्तार नाबालिगों में से एक हिमाचल प्रदेश और दूसरा हरियाणा का निवासी है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सोशल मीडिया पर संदेश मिलने के बाद कुछ वरिष्ठ छात्र उन्हें साथ ले गए थे। जब परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ शुरू हुई, तो वे भी भीड़ का हिस्सा बन गए। हालांकि, दोनों ने व्यक्तिगत रूप से हिंसा में शामिल होने के आरोपों से इनकार किया।

400 से अधिक छात्र जांच के दायरे में

पुलिस अब उन वरिष्ठ छात्रों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए संदेश भेजकर छात्रों को एकत्रित किया था। इस समय 400 से अधिक छात्र और बाहरी व्यक्ति पुलिस की विस्तृत जांच के दायरे में हैं।
LPU में हिंसा के दौरान पुलिस की गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी।

LPU में हिंसा के दौरान पुलिस की गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी।

अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ

छात्रा के साथ बाहर से आए एक प्लंबर ने रेप किया: 26 सितंबर 2026 की रात सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि LPU हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ बाहर से आए एक प्लंबर ने रेप किया है और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।
इस सूचना के बाद हजारों छात्र भड़क गए।यूनिवर्सिटी के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंचाया: छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अंदरूनी हिस्सों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और परिसर में बने यूनि मॉल की दुकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट की।
प्रदर्शनकारियों ने जालंधर-फगवाड़ा मार्ग पर स्थित नेशनल हाईवे-44 को 18 घंटे से अधिक समय तक जाम रखा, जिससे भारी यातायात बाधित हुआ। पीड़िता की पहचान अस्पष्ट, अफवाहों का खंडन हुआ: सोशल मीडिया पर जिस छात्रा के हवाले से रेप की बात कही जा रही थी, उसने खुद वीडियो जारी कर अपने सुरक्षित होने और ऐसी कोई घटना न होने की बात स्पष्ट की, जिससे पुलिस के सामने मुख्य सवाल यह है कि वास्तव में पीड़िता कौन है?  पुलिस और SIT की कार्रवाई: पंजाब पुलिस ने तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा के सिलसिले में कुल 4 FIR दर्ज की हैं।
एक 8 सदस्यीय SIT का गठन किया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही, भड़काऊ व फर्जी AI वीडियो फैलाने वाले लगभग 300 सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने के लिए साइबर क्राइम ने कार्रवाई की है।
पिछला लेखPunjab में हथियारों की बड़ी खेप बरामद, पिता-पुत्र समेत 5 गिरफ्तार
अगला लेखAmit Shah का Bhagwant Mann सरकार पर हमला, Parvinder Singh Jhota हत्याकांड पर MHA मांगेगा जवाब