अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक युवक को तलवारों से काट दिया।

मृतक की पहचान विक्की के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक विवाद अमृतसर निवासी विक्की और बटाला के रहने वाले दो भाईयों के बीच हुआ था। हमले में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी। एसीपी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को एमजीएम होटल के बाहर झगड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसमें विक्की और बटाला निवासी दोनों भाइयों के बीच विवाद और मारपीट की घटना सामने आई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवारों से वार किए।

झगड़े की वजह का पता लगा रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, हमले में विक्की की मौत हुई है। फिलहाल विवाद के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ रही है, ताकि झगड़े की शुरुआत और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिछला लेखJalandhar Asian Champions Trophy की मेजबानी के लिए तैयार है, अंतरराष्ट्रीय टीमें पहुंचना शुरू हो गई
अगला लेखLudhiana में Factory मालिक पर जानलेवा हमला:कार सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूटी; पत्नी के सामने की हाथापाई