रामायण फिल्म को लेकर डिटेल्स आ रही हैं.

रणबीर कपूर की रामायण फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इस फिल्म की रिलीज को 12 दिन का वक्त बचा है. इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े आ रहे हैं. फिल्म से काफी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और शुरुआत में ही फिल्म ने अपने ताबड़तोड़ कलेक्शन से चौंकाना शुरू कर दिया है. पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े आ गए हैं और अभी तो फिल्म की रिलीज में वक्त बचा है.
इससे ये साबित होता है कि इस फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच कितना क्रेज है और आने वाले वक्त में फिल्म अपनी कमाई से किस तरह बॉक्स ऑफिस के इतिहास का समीकरण बदलने की तैयारी में है. आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग के दो दिनों में फिल्म को लेकर ताजा अपडेट क्या है.

एडवांस बुकिंग से रामायण ने कितने रुपये कमाए?

एडवांस बुकिंग के मामले में रामायण ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर लिखे जाने तक 9.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये कमाई पहले दिन की है. टिकट्स बिक्री की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक 133 शहरों के 4324 शोज के कुल अब तक 1.75 लाख टिकट्स बिक चुके हैं. ये अपने आप में इसलिए खास है क्योंकि ऐसा फिल्म की रिलीज के 12 दिन पहले हुआ है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसे सबकुछ तहस-नहस कर सकती है. धुरंधर से लेकर पठान तक और पुष्पा से लेकर बाहुबली तक का रिकॉर्ड खतरे में है. बस इंतजार कुछ दिनों का है.

रामायण के दूसरे पार्ट पर आई मायूस कर देने वाली खबर

इसी बीच रामायण के दूसरे पार्ट को लेकर कुछ ऐसी खबर सुनने को आई है जो फैंस के बीच निराशा ला सकती है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण के दूसरे पार्ट में और भी ज्यादा फाइटिंग सीन्स हैं जिसमें काफी वीएफएक्स और हाई-टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाना है. इसलिए मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट को और बेहतक बनाने के लिए समय लिया है और इसे 2027 की जगह 2028 में रिलीज किया जा सकता है. हालांकि अभी फिल्म के दूसरे पार्ट के पोस्टपोन होने को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट शेयर नहीं की गई है.
पिछला लेखPatiala में तेज रफ्तार कार ने टोल बूथ कर्मी को टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल
अगला लेखIND vs NZ 2nd T20I: आ ही गया वैभव सूर्यवंशी का नंबर, मगर कौन करेगा ओपनिंग? प्लेइंग-11 में 2 बदलाव