पुलिस थाना सदर की टीम ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए बाबा अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया।

गागड़ा गांव के गुरुद्वारा गोपालसर में 26 अक्टूबर की रात हुई गोलीबारी और धमकी पत्र मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बाबा अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में पहली गिरफ्तारी के 48 घंटे के भीतर शूटर संदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। उससे रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई।
पुलिस थाना सदर की टीम ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए बाबा अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया। थाना सदर प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह देओल ने मुख्य आरोपी को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि संदीप सिंह, जो मोगा के कादियाल गांव का रहने वाला है, बाबा अमरजीत सिंह का शिष्य है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, अमरजीत सिंह ने ही संदीप सिंह को धमकी भरा पत्र दिया था और गुरुद्वारे में गोलीबारी की साजिश भी रची थी। संदीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच में बाबा अमरजीत सिंह का नाम शामिल किया था। अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
अदालत ने आरोपी बाबा अमरजीत सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिछला लेखNoormahal में तस्करों का मीडिया कर्मी पर हमला, टांग तोड़ी:हाथ-सिर पर लगी चोटें; स्कूटी तोड़ी-मोबाइल जलाया, FIR दर्ज
अगला लेखDelhi में कॉन्सर्ट के बाद Diljit Dosanjh Rishikesh पहुंचे और मां गंगा का आशीर्वाद लेने के बाद 15 मिनट एकांत में बिताए