Jalandhar में गोवंश तस्करी का मामला सामने आया।

बजरंग दल की टीम ने पठानकोट बाईपास के पास गोवंश से भरी एक गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान ड्राइवर ने टीम के सदस्यों को कुचलने और पीछा कर रही गाड़ियों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की।
खुद को घिरता देख ड्राइवर और उसका साथी चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गए। इसके बाद अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदे गोवंश भी घायल हो गए।
तड़के साढ़े तीन बजे लगाया नाका
बजरंग दल के उपाध्यक्ष शौर्य शर्मा के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि चार से पांच गोवंशों को गाड़ी में भरकर अवैध रूप से जम्मू ले जाया जा रहा है। इसके बाद टीम ने रात से ही अलग-अलग स्थानों पर निगरानी शुरू कर दी
बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पठानकोट बाईपास के पास नाकाबंदी की गई। संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।
गाड़ी पेड़ से टक्काराई।
गाड़ी पेड़ से टक्काराई।
टोल प्लाजा से पहले लिया यू-टर्न
बजरंग दल के सदस्यों ने दो-तीन गाड़ियों से पीछा किया। आरोप है कि चालक ने पीछा कर रही गाड़ियों को टक्कर मारने की कोशिश की। टीम ने ट्रक खड़े करवाकर और टोल प्लाजा बंद करवाकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने यू-टर्न ले लिया। सामने से टीम की गाड़ियां आने पर दोनों आरोपी चलती गाड़ी से कूद गए।
घटना के बाद बजरंग दल के नेताओं इंद्रजीत और अमित ने प्रशासन से गो-तस्करी रोकने के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाने, पुलिस गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की।
पिछला लेखPunjab Weather: पंजाब में Diwali तक साफ रहेगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड; 10 नवंबर से बारिश के आसार