पंजाब में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छा सकता है। वहीं 26 नवंबर तक बारिश होने की कोई खास संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम सूखा रहेगा और सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है।
पिछले 24 घंटों में पंजाब के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। फरीदकोट में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होती है, जबकि सुबह और रात में ठंड रहती है।
फरीदकोट में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर
पंजाब में इन दिनों दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। फरीदकोट में दिन का तापमान 28.6 डिग्री और रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन और रात के तापमान में 21.4 डिग्री का अंतर रहा। लुधियाना और बठिंडा में भी दिन और रात के तापमान में 20.6 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में दिन का तापमान 30.1 डिग्री और रात का तापमान 10.6 डिग्री रहा। मोहाली में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 2-3 दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात में ठंड ज्यादा महसूस होगी। ऐसे में लोगों को सुबह घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।
पंजाब में चलेंगी ठंडी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। हालांकि इसका पंजाब के मौसम पर कोई बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल पंजाब में पूर्वी हवाएं चल रही हैं। 22 नवंबर से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ सकती है।
26 नवंबर तक बारिश नहीं, मौसम रहेगा साफ
पंजाब में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर तक राज्य में मौसम सूखा रहेगा। हालांकि सुबह के समय कोहरा छाने और रात में ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है।
पिछला लेखPunjab: चुनाव से पहले भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन
अगला लेखIND vs NZ: केएल राहुल का वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक, ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर