पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
अजनाला सेक्टर के रास्ते पहुंच रही थी हेरोइन की खेप
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के अजनाला सेक्टर के रास्ते हेरोइन की खेप प्राप्त कर रहे थे। इसके बाद वे इस नशीले पदार्थ को आगे दूसरे लोगों तक सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
पिछला लेखअगर शाहबाज 2 ओवर और टिके रहते, तो मैं मैच फिनिश कर सकता था: Tilak Verma
अगला लेख1 kg 250 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, बठिंडा पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ की कार्रवाई