क्या आपको पता है उस स्कूल का नाम जहां से एक से बढ़कर एक क्रिकेटर निकले है? उस स्कूल में पढ़ने वाले अब तक 5 छात्र क्रिकेटर बन चुके हैं, जिनमें से 4 को देश के लिए खेलने का सौभाग्य भी मिल चुका है. मतलब क्रिकेट में उनका इंटरनेशनल डेब्यू हो चुका है. एक ही स्कूल में पढ़ाई कर निकले 4 खिलाड़ी अब देश के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. इन 4 खिलाड़ियों में से दो के पास तीनों फॉर्मेट- वनडे, टेस्ट और T20- में खेलने का अनुभव है.

किस स्कूल से निकले 4 इंटरनेशनल क्रिकेटर?

अब सवाल है कि एक ही स्कूल में पढ़ चुके वो चारों खिलाड़ी है कौन? वो स्कूल कहां है? सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि हम यहां भारत की नहीं बल्कि इंग्लैंड के प्राइवेट स्कूल किंग्स कॉलेज की बात कर रहे हैं, जो कि टाउंटन में स्थित है. इस स्कूल से पढ़कर निकलने वाले 4 खिलाड़ी मौजूदा वक्त में इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम जॉस बटलर का है. उनके अलावा बाकी 3 खिलाड़ी- सॉनी बेकर, टॉम बैंटन और जेम्स रियू- है.

इनके अलावा किंग्स कॉलेज, टाउंटन से पढ़कर निकलने वाला एक 5वां क्रिकेटर भी है- थॉमस रियू, जो कि जेम्स रियू के छोटे भाई हैं, मगर उन्हें अभी तक इंग्लैंड की सीनियर क्रिकेट टीम में शामिल नहीं किया गया है.

Google search engine

अब सवाल है किंग्स कॉलेज, टाउंटन से पढ़कर निकले और इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने वाले चारों क्रिकेटरों का इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक प्रदर्शन कैसा रहा है? 36 साल के बटलर ने 2011 में इंटरनेशनल डेब्यू किया, तब से अब तक उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेले 324 मुकाबलों में 15 शतक के साथ 13000 से ज्यादा रन बनाए हैं. बटलर तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

28 साल के टॉम बैंटन ने 2 फॉर्मेट ( वनडे और T20) इंग्लैंड के लिए खेले हैं. 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए अब तक खेले 61 मुकाबलों में 2 शतक के साथ 1500 प्लस रन बनाए हैं.

23 साल के सॉनी बेकर भी बटलर की तरह तीनों फॉर्मेट प्लेयर हैं. 2025 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक खेले 11 मैचों में 20 विकेट लिए हैं.

22 साल के जेम्स रियू ने इंग्लैंड के लिए अभी तक सिर्फ एक फॉर्मेट खेला है और एक ही मैच भी खेला है, उन्होंने इसी साल टेस्ट में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया.

पिछला लेखनेपाल में फिर आया भूकंप… भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके, सुबह-सुबह फैली दहशत