Delhi Crime News: दिल्ली के Preet Vihar इलाके में एक Cafe Party के बाद 22 वर्षीय महिला के साथ कथित Gang Rape का मामला सामने आया है। इस मामले में Delhi Police ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
Police के मुताबिक, पीड़िता Karkardooma स्थित Cross River Mall के एक Cafe में काम करती है। घटना में शामिल अन्य आरोपी भी उसी Cafe में काम करते थे।
देर रात Cafe में हुई Party
जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात पीड़िता समेत आठ सहकर्मी Preet Vihar के एक Cafe में Party करने पहुंचे थे। यहां सभी ने Party की और Dance किया। बताया जा रहा है कि Cafe सामान्य तौर पर रात करीब 11:30 बजे बंद हो जाता है, लेकिन एक कर्मचारी के पास Cafe की चाबी होने के कारण इसे देर रात दोबारा खोला गया और Party जारी रही।
आरोप है कि Party के दौरान लोगों ने शराब का सेवन किया और रात करीब 3:30 बजे Cafe से बाहर निकले।
दो पुरुषों पर Gang Rape का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि Cafe से निकलने के बाद दो पुरुषों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म किया, जबकि अन्य सहकर्मियों ने कथित तौर पर इस घटना में सहयोग किया।
Police ने इस मामले में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित कुल छह लोगों के खिलाफ Gang Rape से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है।
2 महिलाओं समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
Delhi Police ने इस मामले में दो महिलाओं और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बाकी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।








