चंडीगढ़, (punjabprotv) : शिरोमणि अकाली दल को आज बड़ा झटका लगा है। रविवार को एक और टकसाली अकाली परिवार बीजेपी में शामिल हो गया। लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे पूर्व विधायक इंदर इकबाल अटवाल ने दिल्ली में बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बताया जा रहा है कि बीजेपी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए इंदर इकबाल अटवाल को उम्मीदवार बना सकती है। बता दें अटवाल के पिता चरणजीत अटवाल पिछली लोक सभा चुनाव में जालंधर लोक सभा हलके में बहुत कम अंतर से कांग्रेसी उम्मीदवार से हारे थे।