चंडीगढ़, (punjabprotv) : असम के डिब्रूगढ़ जेल ले जाए गए वारिस पंजाब संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पलप्रीत सिंह ने कहा कि मुझे नहीं पता कि अमृतपाल सरेंडर करेगा या नहीं. पप्पलप्रीत ने मीडिया के सामने दावा किया कि अमृतपाल और वह 28 मार्च 2023 की रात को अलग हुए थे, उसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से बात नहीं की. उल्लेखनीय है कि पप्पलप्रीत सिंह को पुलिस ने कल कठूनांगल और आईजी से गिरफ्तार किया था. मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस वार्ता में बताया कि पप्पलप्रीत सिंह पर भी नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगा दिया गया है.