बी-टाउन की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत एक्टिंग और खूबसूरती में तो जलवा बिखेरती ही हैं, साथ ही उनके बयान भी चर्चा में रहते हैं. चाहे पॉलिटिक्स हो या फिर बॉलीवुड, कंगना हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं. अब कंगना रनौत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की तारीफों के पुल बांध रही हैं. हाल ही में, उन्होंने अपनी पहली मुलाकात को याद किया है.